108 एम्बुलेंस सेवा में लापरवाही पर JAES Project को कारण बताओ नोटिस

दमोह। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने 108 एम्बुलेंस सेवा संचालित करने वाली JAES Project (I) Pvt. Ltd. को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जारी आदेशानुसार पथरिया ब्लॉक के ग्राम मिसर पिपरिया निवासी प्रसव पीड़िता को समय पर 108 एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। देरी के कारण निजी वाहन से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में नवजात की मृत्यु हो गई। सीएमएचओ डॉ. राय ने मामले की तत्काल जांच कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जा सके।

Next Post

नीमच कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान युवक ने खाया ज़हर, परिसर में बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती

Tue Jul 28 , 2026
नीमच। मंगलवार को नीमच कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल […]

You May Like