जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत ग्राम मंगेेला, मंगेली में एक नाला में हत्या कर महिला की लाश फेंकी गई थी। पुलिस ने मर्ग जांच और पीएम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मृतिका की शिनाख्त भी कर ली गई हैं।विदित हो कि रविवार को ग्राम मंगेेला में शमशान नाला में महिला का शव मिला था। जिसकी सूचना ग्राम मंगेला सरपंच अर्जुन सिंह चड़ार ने पुलिस को दोपहर 2:20 बजे पुलिस को दी थी।
अज्ञात महिला उम्र लगभग 30 वर्ष के सिर एवं शरीर में चोट के निशान मिले थे। निशान थे। पुलिस, एफएसएल टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। शव 2 दिन पुराना था जो डिकम्पोज हो चुका था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर म़ृतिका की शिनाख्तगी के प्रयास शुरू करने के साथ हर एंगल पर छानबीन शुरू की।
इस बीच महिला की शिनाख्त पार्वती बडकरे पति शिव कुमार बडकरे 35 वर्ष निवासी मंगेेला के रूप मेें हुई। सोमवार को मृतिका की पीएम रिपोर्ट आने पर पता चला कि उसकी हत्या की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने अंधी हत्या की गुत्थी सुलझा ली है लेकिन पुलिस चुप्पी साधे हुए है। हत्या किसने और किन कारणों से की है इसका खुलासा नहीं किया गया है।
