दमोह: पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने सिटी कोतवाली दमोह का वार्षिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने गुंडा रजिस्टर, निगरानी रजिस्टर, व्ही.सी.एन.बी., सीसीटीएनएस, विगत कई वर्षों से रखे जब्ती वाहन व अन्य अभिलेखों को चेक किया.अभिलेखों के संधारण को लेकर थाना प्रभारी व कोतवाली स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए.क्षतिग्रस्त पड़े टीआई क्वार्टर और थाना परिसर का निरीक्षण कर एसपी ने सूबेदार अभिनव साहू को मौके पर बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. टीआई कोतवाली मनीष कुमार द्वारा सिटी कोतवाली में साफ-सफाई, सजावट, मलखाना और अन्य कक्षों को विधिवत व्यवस्थित किया गया था.
निरीक्षण में थाने की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई.इसके बाद एसपी श्री कलादगि ने रेडियो कार्यालय, पुलिस अस्पताल और एनजीओ का भी निरीक्षण किया. उन्होंने सूबेदार और अन्य अधिकारियों से चर्चा कर पूछा कि व्यवस्था में और क्या सुधार हो सकता है. इसको लेकर विचार-विमर्श किया गया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.इस दौरान सीएसपी एचआर पांडे, टीआई मनीष कुमार, चौकी प्रभारी बजरिया राकेश पाठक,रीडर वीरेंद्र खरे, स्टेनो अरूण गौतम मौजूद रहे.
