
जबलपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत संभाग स्तरीय विषय वक्ता कार्यशाला सोमवार 9 मार्च को संभागीय भाजपा कार्यालय रानीताल में सुबह 11 बजे से आयोजित की गई है। कार्यशाला को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश , गुजरात प्रदेश के प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री एवं वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। कार्यशाला में जबलपुर, रीवा, शहडोल एवं छिंदवाड़ा संभाग के कुल 19 जिलों के 400 से अधिक विषय वक्तागण शामिल होंगे।
विषय वक्ता कार्यशाला में सुबह 11 बजे पंजीयन होगा, दोपहर 12:30 बजे उद्धघाटन सत्र होगा, उद्घाटन सत्र में सभी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, इसके बाद विभिन्न सत्रों में विषय से सम्बंधित वक्ता कार्यशाला को सम्बोधित करेंगे। विषय वक्ता कार्यशालाओं में प्रदेश पदाधिकारी, प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश टोली, संभाग प्रभारी, प्रशिक्षक विषय वक्ता, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, संभाग प्रशिक्षण प्रभारी, जिला प्रशिक्षण टोली के चार सदस्य सहित जिला विषय वक्तागण शामिल रहेंगे।
