पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश

सतना: सती अनुसूया मंदिर रोड पर हुए सनसनीखेज हत्याकांड का चित्रकूट थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक संजीव भाटिया की हत्या की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी अनीता ने ही रची थी।मामले में चित्रकूट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित कुमार, शेरा खान और मृतक की पत्नी अनीता को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली। बताया जा रहा है कि पति की हत्या के लिए पत्नी ने दो लोगों के साथ मिलकर योजना बनाई और फिर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था, लेकिन चित्रकूट थाना पुलिस की जांच टीम ने तेजी दिखाते हुए आरोपियों तक पहुंचकर मामले का खुलासा कर दिया। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

Next Post

प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने किया केन्द्रीय जेल का निरीक्षण

Sat Jun 13 , 2026
सतना: उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेशानुसार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतना के समन्वयन से न्यायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण योजना-2021 के अंतर्गत अमन श्रीवास्तव व द्विज सिंह सेंगर प्रशिक्षु व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड सतना द्वारा शुक्रवार को केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया गया। न्यायाधीशों द्वारा जेल की दंडित व […]

You May Like