
पांढुरना, कलेक्टर के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल ने औषधियों के क्रय-विक्रय, अभिलेख संधारण, भंडारण, बिलिंग और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के नियमों के पालन की जांच की।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न कमियां पाए जाने पर 6 मेडिकल स्टोर्स के संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा हैं। औषधि विक्रेताओं को निर्धारित समय में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जांचकर्ता अधिकारियों ने कहा कि प्राप्त स्पष्टीकरण और निरीक्षण में पाए गए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी। साथ ही सभी औषधि विक्रेताओं को दवाओं का क्रय-विक्रय केवल विधिवत बिलों से करने, आवश्यक अभिलेख रखने और अधिनियम का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि औषधियों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जिले में मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आज हुई इस कार्यवाही से औषधि विक्रेताऔ में हड़कंप छाया रहा ।
