मानसून की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट

महू/सिमरोल:मानसून की बेरुखी के चलते महू तहसील के किसान इन दिनों भारी परेशानी से गुजर रहे हैं. खरीफ की प्रमुख फसल सोयाबीन अब दम तोड़ने लगी है. खेतों में दरारें साफ नजर आने लगी हैं. 23 दिन की हो चुकी सोयाबीन की फसल को अब किसी भी हाल में पानी की सख्त आवश्यकता है. इस बार महू तहसील में लगभग 36 हजार हेक्टेयर भूमि पर सोयाबीन की बोवनी की गई है.

फसल में अब तक एक स्प्रे भी किया जा चुका है, लेकिन बारिश नहीं होने से स्थिति नाजुक बनी हुई है. किसानों का दर्द यह है कि कभी फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने से नुकसान होता है तो कभी मौसम की मार झेलनी पड़ती है. किसानों को बहुत कम ऐसा मौका मिलता है, जब उनकी फसल भी अच्छी हो और फसल का उचित दाम भी उन्हें मिल जाए.

कृषि वैज्ञानिक डॉ. डीके मिश्रा ने किसानों को सलाह देते हुए कहा है कि सोयाबीन की फसल के लिए अभी स्थिति नाजुक है. फसल को राहत देने के लिए किसानों को खेतों में निंदाई-गुड़ाई के साथ डोरे चलाने चाहिए. इससे खरपतवार भी निकलेगा और जमीन की नमी भी बरकरार रहेगी. वहीं हल्के खेतों में फसल को बचाने के लिए मिनी स्पि्रंकलर का प्रयोग किया जा सकता है, ताकि फसल सूख न पाए. इस समय कीटनाशक का छिड़काव न करें.

Next Post

शिक्षा परिसर बना अघोषित निजी पार्किंग स्थल, छात्राओं की सुरक्षा दांव पर

Sun Jul 19 , 2026
महू: हरिफाटक स्थित शासकीय शिक्षा परिसर इन दिनों अपनी मूल पहचान खोकर एक अघोषित निजी पार्किंग स्थल में तब्दील हो चुका है. इस महत्वपूर्ण परिसर में ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर कार्यालय, विकासखंड समन्वयक स्रोत कार्यालय, कन्या विद्यालय, उत्कृष्ट स्कूल और बालिका छात्रावास जैसे अति-संवेदनशील संस्थान संचालित होते हैं. इसके बावजूद, जिम्मेदार […]

You May Like