
भोपाल। गौतम नगर थाना इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला हो गया. आरोप है कि मामूली बात पर हुई कहासुनी से नाराज हो कर पहचान के एक युवक ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया. इस हमले से युवक खून से लथपथ हो गया और मौका देखकर आरोपी फरार हो गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाशी शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक फरियादी इमरान (30) ई-रिक्शा चलाता है. बुधवार को देर रात एक दूसरे रिक्शा चालक और आरोपी राजू रमन से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था. इस बात से नाराज होकर राजू ने इमरान के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया. इस हमले से इमरान लहुलूहान हो गया. घायल इमरान ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी युवक राजू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
