6 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

इंदौर:कनाड़िया पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 6 किलो 87 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी बदनावर के पास पहाड़ी इलाके से गांजा कम दाम में खरीदकर इंदौर लाते थे और यहां छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दामों में बेचते थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पल्सर बाइक सहित करीब ढाई लाख रुपए का माल जब्त किया है.
पुलिस टीम दीपावली के मद्देनजर 6 नवंबर को हॉट स्पॉट और शेडो एरिया में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान स्नेहजीव गार्डन के पास आम रोड पर एक बाइक पर सवार दो युवक दिखाई दिए. बाइक पर उनके बीच हरे रंग की प्लास्टिक की थैली रखी थी. संदेह होने पर पुलिस ने दोनों को रोका और तलाशी ली, थैली से 6 किलो 87 ग्राम गांजा मिला. पकड़े गए आरोपियों के नाम रोहित चौहान उम्र 29 साल, निवासी ग्राम बिछुआ, जिला देवास, हाल मुकाम मानसरोवर कॉलोनी, देवगुराड़िया और मुकेश भाबर उम्र 33 साल, निवासी ग्राम निंदवानिया, जिला धार के रूप में हुई है.
पुलिस ने गांजे की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बजाज पल्सर बाइक की कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और अपनी लत तथा महंगे शौक पूरे करने के लिए गांजे की सप्लाई करते थे. बदनावर के पास पहाड़ी इलाके से कम कीमत पर गांजा खरीदकर लाते और इंदौर में छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दामों में बेचते थे. पुलिस अब उनसे गांजे के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है. कनाड़िया थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गांजे के नेटवर्क से जुड़े

Next Post

भाजपा पार्षद पर दलित-आदिवासी युवकों से मारपीट का आरोप, छत से नीचे फेंकने का भी दावा! थाने पर आदिवासी समाज का हंगामा

Sun Nov 8 , 2026
ग्वालियर: जिले के भितरवार में वार्ड क्रमांक-2 के भाजपा पार्षद गजब सिंह रावत, उनके भाई लोकेंद्र रावत और भतीजों पर दलित-आदिवासी युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। यहां तक कि उसे […]

You May Like