इंदौर:आज शाम शहर में निकली तिरंगा यात्रा से पूरे शहर में जाम लग गया. स्थिति यह हो गई थी कि यात्रा शाम को थी, लेकिन शहर में यातायात जाम दोपहर 12 बजे से ही लग गया था.घर घर तिरंगा अभियान के तहत आज शहर के जनता और वाहन चालक बहुत परेशान हुए. शाम 4 बजे निकलने वाली यात्रा के लिए पुलिस ने दोपहर से कई सड़कों पर बेरीकेट्स लगाकर रास्ते बंद कर दिए थे. हालत यह हो गई कि वैकल्पिक मार्ग पर भी यातायात जाम हो गया.
तिरंगा यात्रा राजबाड़ा से निकलने वाली थी, लेकिन जाम शहर के लगभग हर सड़क पार देखने को मिला. दोपहर 3 बजे बाद तो स्थिति यह हो गई कि शहर के हर चौड़े बड़े रास्तों पर वाहन रेंगते नजर आने लगे. इतना ही नहीं जाम में मुख्य भूमिका भीड़ के लिए बसों ने अदा की. राजबाड़ा के आसपास के मुख्य मार्ग हरसिद्धि, किशनपुरा, निगम चौराहा, बड़ा गणपति, भाट मोहल्ला, जूनी इंदौर, हाथी पाला पुल, संजय सेतु, नंदलाल पूरा, जवाहर मार्ग, रामबाग, सुभाष मार्ग, राजकुमार ब्रिज, सियागंज, शास्त्री ब्रिज, पटेल ब्रिज, एमटीएच कंपाउंड, रानीपुरा, रीगल चौराहा, मधुमिलन चौराहा, हाईकोर्ट चौराहा, रेसकोर्स रोड, मालवा मिल, चिकमंगलुर चौराहा, मरीमाता चौराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा, टॉवर चौराहा, छावनी और आरएनटी मार्ग पर बुरी तरह वाहन चालक परेशान होते रहे. उक्त सभी जगहों से निकलने में आम जनता और शहर छोटे छोटे वाहन चालकों घंटों जाम में फंसे रहे, जिस रास्ते पीआर वाहन चालक जा रहे थे उस रास्ते पर जाम लगा हुआ था.
