हड़ताल के बीच सड़कों पर प्रशासन, झाड़ू थाम चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

छतरपुर। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों की छह दिन से जारी हड़ताल के बीच नगर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शनिवार सुबह विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। एसडीएम गोपाल शरण पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद नगर पालिका परिषद परिसर से अभियान की शुरुआत की गई।

अभियान के दौरान नगर पालिका परिसर, गर्ल्स स्कूल चौराहा, कोठी चौराहा, मेन रोड और बस स्टैंड सहित प्रमुख मार्गों पर सफाई की गई। एसडीएम गोपाल शरण पटेल, तहसीलदार विजय चौधरी, सीएमओ आर.एस. अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने श्रमदान कर अभियान में भाग लिया।

तहसीलदार विजय चौधरी स्वयं झाड़ू लगाते नजर आए। अभियान में पार्षदों, एल्डरमैन और स्थानीय पत्रकारों ने भी सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया। सुबह करीब 10 बजे तक चले अभियान में नगर के कई क्षेत्रों से कचरा हटाया गया।

प्रशासन ने बताया कि नगर को पूरी तरह स्वच्छ बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं कई दिनों से गंदगी की समस्या झेल रहे नगरवासियों ने सफाई अभियान शुरू होने पर राहत जताई और प्रशासन की पहल की सराहना की।

 

Next Post

जिज्ञासा और पुरुषार्थ से ही आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है : आचार्य समयसागर

Sun Jul 26 , 2026
भोपाल। श्री विद्योदय तीर्थ, एमपी नगर में चल रहे वर्षायोग के दौरान आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज ने श्रद्धालुओं को आत्मकल्याण, स्वाध्याय और पुरुषार्थ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धर्म का उपदेश उसी व्यक्ति को दिया जा सकता है, जिसके भीतर जिज्ञासा और श्रद्धा हो। प्रवचन सुनने में […]

You May Like