भोपाल:नगर निगम के स्लाटर हाउस से निकले एक ट्रक में जांच के दौरान गौमांस पाए जाने के मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज महापौर मालती राय के बंगले के बाहर प्रदर्शन किया। इस घटना से नाराज कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बजरंग दल का कहना है कि यह मामला गंभीर है और इसमें केवल जांच तक सीमित न रहते हुए कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाए। संगठन ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों और स्लाटर हाउस के संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच जारी है।
