मुर्मु ने मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के लोगों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई

नयी दिल्ली 21 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी और शांति तथा समृद्धि से भरे भविष्य की कामना की। श्रीमती मुर्मु ने सोशल मीडिया मंच पर शुभकामना संदेश में लिखा, “मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के लोगों को उनके राज्य की स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ। ये राज्य समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवंत परंपराओं और असाधारण प्राकृतिक सुंदरता से धन्य हैं। यहाँ के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों ने देश की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है। मैं यहाँ के निवासियों के लिए शांति और समृद्धि से भरे भविष्य की कामना करती हूँ।”

गौरतलब है कि मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी, 1972 को राज्य का दर्जा मिला था। यह दिन हर साल तीनों राज्यों में आधिकारिक समारोहों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है, जिसमें उनके इतिहास, पहचान और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया जाता है।

Next Post

मोजाम्बिक की ग्रासा माशेल को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार देने का एलान

Wed Jan 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 जनवरी (वार्ता) प्रसिद्ध अफ्रीकी राजनेता, समाजसेवी और मानवाधिकार कार्यकर्ता ग्रासा माशेल को वर्ष 2025 का इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार के लिए चुना गया है। इंदिरा गांधी स्मारक न्यास ने बुधवार को इस सम्मान की घोषणा करते हुए बताया कि 2025 का इंदिरा गांधी शांति, […]

You May Like