
दमोह । पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में दमोह देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 119.95 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जब्त स्मैक की अनुमानित कीमत 11,90,000 रुपये है.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक एच आर पांडे के नेतृत्व में 1 जून 2026 को सागरनाका पुलिस चौकी को मुखबिर से सूचना मिली थी.सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सरदार वल्लभ भाई पटेल न्यू ब्रिज के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया.पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) ने जबलपुर नाका स्थित कंट्रोल रूम में खुलासा कर बताया थाना दमोह देहात अप. क्र. 347/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार आरोपियों में राजू उर्फ राजेन्द्र कुमार मिश्रा उम्र 51 वर्ष, निवासी सिविल वार्ड नं. 01 शोभानगर दमोह, थाना कोतवाली दमोह व आशुतोष श्रीवास्तव, उम्र 32 वर्ष, निवासी गोविन्द बिहार कालोनी, थाना गोपालगंज, जिला सागर जप्त सामान 119.95 ग्राम स्मैक पाउडर मय पालीथीन, कीमती करीब 11,90,000 रुपये बताई गई है।दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है.पुलिस टीम निरी. अमित गौतम, उप निरी. विक्रम दांगी, सउनि अकरम खान, प्र. आर. सूर्यकांत पांडेय, प्र.आर. संजय पाठक, प्र.आर. सौरभ टंडन, प्र.आर. राकेश अठ्या, आर. सौरभ जैन का विशेष योगदान रहा.
