इंदौर:तुकोगंज पुलिस ने देर रात एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था.
मुखबिर की सूचना पर जोहरी पैलेस के पीछे स्थित गली में घेराबंदी कर आर्यन उर्फ साहिल बच्चा, निवासी पंचम की फेल, को पकड़ा..
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ. थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
