कोलार के विघ्नहर्ता का अनोखा रूप, 13 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ ऋषि-मुनि थीम

भोपाल: कोलार में श्री सिद्धेश्वर गणेश उत्सव समिति की ओर से इस बार गणपति बप्पा की स्थापना ऋषि-मुनि थीम पर की गई है। समिति पिछले 9 वर्षों से गणपति उत्सव का आयोजन करती आ रही है और हर साल अलग थीम के साथ गणपति की स्थापना करती है।

पिछले साल मां पार्वती की गोद में गणेश जी और साथ में रिद्धि-सिद्धि का स्वरूप तैयार किया गया था। इस बार करीब 13 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा को ऋषि-मुनियों की थीम में तैयार किया गया है। प्रतिमा और सजावट से जुड़े कई काम समिति के सदस्यों ने खुद मिलकर किए हैं। इस अनोखे स्वरूप को देखने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

Next Post

उमा पैलेस में पीएम मोदी जी लाइव कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार शामिल हुए

Thu Sep 24 , 2026
दमोह। हटा उमा पैलेस में पीएम मोदी जी लाइव कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार शामिल हुए।इस अवसर पर दमोह‌ सांसद राहुल सिंह, विधायक उमा देवी खटीक, जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि अलावा और भी जन मौजूद। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like