जबलपुर: मंगलवार को जीआरपी के उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी, पुलिस उप अधीक्षक अंकिता सुल्या के मार्गदर्शन मे अपराधियों की धरपकड एवं अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया इसी तारतम्य में रेलवे स्टेशन जबलपुर में चैकिंग के दौरान स्टेशन के प्लेटफॉर्म न. 6 पर आरोपी नाथूराम बर्मन पिता बाबूलाल बर्मन उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम शीतलपुर थाना शहपुरा, जबलपुर को संदिग्ध हालत मे स्टेशन में पकडा गया.
जिसके कब्जे से 06 नग मँहगे मोबाईल विभिन्न कंपनियों के कुल कीमत 1,11,000 रुपये के जप्त किये गये। मोबाइलो के संबंध में आरोपी से पूछताछ की गई जिसने चोरी के मोबाइल बेंचने के लिये अपने पास रखे होना बताया वही आरोपी के पास कोई बिल दस्तावेज नहीं पाया गया है। आरोपी नाथूराम बर्मन एक निगरानी बदमाश है जिसके विरूद्ध थाने मे अपराध क़ायम कर लिया गया है।कार्यवाही मे जीआरपी थाना जबलपुर से एसएचओ संजीवनी राजपूत, प्रधान आरक्षक सतेंद्र सिंह, अरूण तिवारी, मनोज मिश्रा, आरक्षक रविकांत रजक, परशुराम यादव, ओमप्रकाश बघेल, उमेश चौरे, गोपाल सिंह का उल्लेखनीय योगदान रहा
