तेज रफ्तार कार की टक्कर से इंजीनियर की मौत

इंदौर:बायपास पर गुरुवार रात एक दर्दनाक हिट एंड रन हादसे में निजी कंपनी के इंजीनियर की मौत हो गई. वह अपने दोस्त के साथ बाइक से घूमने निकला था और सडक़ किनारे लघुशंका के बाद बाइक की ओर लौटते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया.घटना तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित डीमार्ट के सामने की है. मृतक का नाम 32 वर्षीय अक्षय पिता कैलाश निवासी ओल्ड पलासिया है, जो पीथमपुर में एक निजी कंपनी में इंजीनियर था.

वह अपने दोस्त रजक के साथ बाइक से बायपास पर आया था. दोनों ने डीमार्ट के सामने बाइक खड़ी की थी. अक्षय लघुशंका कर लौट ही रहा था कि तभी लाल रंग की तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद साथी रजक ने राहगीरों की मदद से घायल अक्षय को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता पीडब्ल्यूडी में कार्यरत हैं. अक्षय अविवाहित था और परिजन उसके लिए रिश्ता देख रहे थे. पुलिस कार चालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

सडक़ हादसे में एक और युवक की मौत
इधर, अलग घटना में 26 वर्षीय आयुष गुप्ता निवासी सुखनिवास कैट रोड की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. दो दिन पहले वह बाइक से बेटमा जा रहा था, तभी दूसरी बाइक से टक्कर लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गया था, अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई

Next Post

संभागायुक्त ने की आईडीए के प्रस्तावित व प्रचलित कार्यों की समीक्षा

Sat Oct 18 , 2025
इंदौर: संभागायुक्त कार्यालय में आईडीए के प्रस्तावित और चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में संभागायुक्त ने पीपीपी मॉडल की योजनाओं पर चर्चा की. साथ ही स्टार्टअप पार्क और कन्वेंशन सेंटर का प्रेजेंटेशन देखा.संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में आईडीए की योजनाओं और विकास कार्यों को […]

You May Like