जेल की सलाखों के पीछे आस्था का अनूठा संगम: 550 बंदियों ने रखा उपवास, खुद बनाई मां दुर्गा की इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं, कर रहे पूजा

जबलपुर: देश भर में नवरात्रि पर्व की धूम के बीच नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल, जबलपुर में आस्था और भक्ति की धारा बह रही है। जेल में बंद 550 बंदियों ने नवरात्र का उपवास रखा है। बंदियों ने मिलकर दुर्गा प्रतिमाएं खुद बनाई हैं, जिनका पूरे विधि विधान से प्रतिदिन पूजा पाठ व आरती की जा रही है।जेल उप अधीक्षक मदन कमलेश ने बताया कि प्रतिवर्ष की गौरवशाली परंपरा को जीवंत रखते हुए, इस वर्ष भी जेल के पूर्वी खंड एवं पश्चिमी खंड में बंदियों द्वारा अपने हाथों से निर्मित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जहां पूरे 9 दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना और विशेष आराधना की जा रही है।

कभी जिन हाथों में अपराध और हथियार हुआ करते थे, आज उन्हीं हाथों ने बड़ी ही श्रद्धा से मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमाएं तैयार की हैं। जेल के हुनरमंद बंदी कलाकारों की विशेष टीम ने नवरात्र से कई सप्ताह पहले ही इस पावन कार्य की शुरुआत कर दी थी। प्रतिमाओं को पूरी तरह इको-फ्रेंडली बनाया गया है, इस वर्ष जेल में बंद 550 पुरुष एवं महिला बंदियों ने उपवास रखा है। उपवास रखने वाले बंदियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सभी के लिए पर्याप्त मात्रा में फलाहार, फल, भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। जेल में हर पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

Next Post

CJP की तिरंगा रैली को लेकर दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

Fri Oct 16 , 2026
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और दो नेताओं की न्यायिक हिरासत के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली आयोजित करने वाली है। रैली को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई […]

You May Like

Play sound