CJP की तिरंगा रैली को लेकर दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और दो नेताओं की न्यायिक हिरासत के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली आयोजित करने वाली है। रैली को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। करीब 28 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें 6 हजार पुलिसकर्मी और CAPF के 22 हजार जवान शामिल हैं। वहीं, इलाके में धारा 163 लागू है और NDMC ने 16 और 17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क बंद रखने का फैसला लिया है।

इस बीच, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि पुलिस उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों द्वारा पीछा किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और तिरंगा लहराने के लिए जेल जाने को भी तैयार हैं।

Next Post

फ्लाईओवर के नीचे स्थापित होंगे स्मार्ट टॉयलेट

Fri Oct 16 , 2026
सतना: सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाओं के विस्तार के संबंध में आयुक्त ने शहर के फ्लाईओवर के नीचे उपलब्ध उपयुक्त स्थानों पर स्मार्ट टॉयलेट स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्मार्ट टॉयलेट की स्थापना इस प्रकार की जाए कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा […]

You May Like

Play sound