सौंसर में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन: सांसद बंटी साहू बोले—नगरीय विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

सौंसर: नगर विकास को नई गति देते हुए मंगलवार को नगर में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन सांसद बंटी साहू के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
​सिविल लाइन स्थित जैन मंदिर के समीप आयोजित गरिमामय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार नगरीय विकास को लेकर पूरी तरह समर्पित है। सरकार निकायों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए समय-समय पर पर्याप्त फंड उपलब्ध करा रही है, जिससे बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में कोई रुकावट न आए।
​कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड ने नगर के सुनियोजित विकास और नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने आधुनिक पार्क निर्माण और स्वच्छता से जुड़ी परियोजनाओं को नगरवासियों के लिए बेहद उपयोगी पहल बताया।

​साढ़े चार वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्य: नपाध्यक्ष

नगर पालिका अध्यक्ष सुरेखा इन्द्रचन्द डागा ने अपने संबोधन में विगत साढ़े चार वर्षों के दौरान परिषद द्वारा कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा रखा। उन्होंने बताया कि नगर में आधारभूत संरचनाओं का विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण और आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकताओं में रहा है।

​सेवा संकल्प यात्री और स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

समारोह के दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बड़नगर से निकली मोटरसाइकिल यात्रा के यात्री संजय पराड़कर का मंच पर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके साथ ही नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने वाले स्वच्छता मित्रों को शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता कर्मियों के परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें नगर के विकास की मजबूत कड़ी बताया।
इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष विनोद जुनघरे, नगर भाजपा अध्यक्ष दर्शन झाड़े, नगर पालिका के समस्त पार्षद, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Next Post

डभौरा नगर परिषद में जंगली सियार का आतंक, करीब 8 लोगों को काटकर किया घायल

Tue Oct 13 , 2026
रीवा :जिले के नगर परिषद डभौरा में सोमवार, 12 अक्टूबर को एक जंगली सियार के घुसने से इलाके में दहशत फैल गई।मिली जानकारी के अनुसार, छमुहा जंगल की ओर से आया जंगली सियार नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 4 में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के पास पहुंच गया। यहां उसने […]

You May Like