ढाबे पर दोस्तों के साथ खाना खाने जा रही युवती की सड़क हादसे में मौत

इंदौर. दोस्तों के साथ ढाबे पर खाना खाने के लिए निकली भोपाल में रहने वाली 29 वर्षीय युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई. युवती तेजाजी नगर इलाके में घायल अवस्था में मिली थी. आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी और चालक मौके से भाग निकला. घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है.

मृतका साहिबा पिता मोहम्मद अफसर भोपाल की रहने वाली थी और इंदौर में रहकर इवेंट से जुड़े काम करती थी. रविवार रात वह दोस्तों के साथ तेजाजी नगर क्षेत्र के नेवरा फार्म के सामने स्थित एक ढाबे पर खाना खाने जाने वाली थी. बताया जा रहा है कि उसके कुछ दोस्त ढाबे पर पहुंच चुके थे. इसी दौरान साहिबा का फोन आया और उसने भी वहां आने की बात कही. काफी देर तक साहिबा के नहीं पहुंचने पर उसका दोस्त उसे देखने के लिए तेजाजी नगर ब्रिज की तरफ पहुंचा, जहां वह सड़क पर घायल हालत में मिली. दोस्त उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया. एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

वाहन की तलाश की जा रही है…

 

युवती सड़क पर घायल हालत में मिली थी, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई. प्रथम दृष्टया सड़क हादसे की आशंका है. आसपास के सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है.

तेजाजी नगर थाना प्रभारी, देवेन्द्र मरकाम

Next Post

पत्नी की आत्महत्या मामले में पति पर केस दर्ज

Sun Aug 2 , 2026
इंदौर. एमजी रोड थाना क्षेत्र में महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज किया है. मृतका की बेटी ने आरोप लगाया है कि पति के दूसरी महिला से संबंध थे और वह मायके […]

You May Like