पत्नी की आत्महत्या मामले में पति पर केस दर्ज

इंदौर. एमजी रोड थाना क्षेत्र में महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज किया है. मृतका की बेटी ने आरोप लगाया है कि पति के दूसरी महिला से संबंध थे और वह मायके से रुपए लाने के लिए पत्नी पर दबाव बनाता था. लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

सुदामा नगर में रहने वाली तनु पाठक ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी मां अमिता पुरोहित ने 18 जुलाई को जहरीला पदार्थ खा लिया था. हालत बिगड़ने पर उन्हें सुयश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान अगले दिन उनकी मौत हो गई. तनु ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वह अस्पताल पहुंची तो उसके पिता ललित पुरोहित ने उसे मां से मिलने तक नहीं दिया. शिकायत में उसने बताया कि पिता निवासी सबनीशबाग के किसी अन्य महिला से संबंध थे और इसी बात को लेकर वह मां को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करते थे. बेटी ने पुलिस को बताया कि पति लगातार मायके से रुपए लाने का दबाव बनाता था. रुपए की मांग पूरी करने के लिए उसके नाना कैलाश चंद्र टपरावत ने 19 फरवरी 2018 को भारतीय स्टेट बैंक के चेक के माध्यम से ललित पुरोहित के खाते में दो लाख रुपए भी ट्रांसफर किए थे. इसके बाद भी रुपए की मांग जारी रही और विरोध करने पर अमिता के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया. जांच के दौरान मृतका के मायके पक्ष के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए. शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर एमजी रोड पुलिस ने पति ललित पुरोहित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

जांच की जा रही है…

 

मृतका की बेटी की शिकायत और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

 

एमजी रोड थाना प्रभारी, विजय सिहं सिसौदिया

Next Post

जावेद मंसूरी हत्याकांड: कॉल डिटेल, सीसीटीवी और डीएनए साक्ष्य से साबित हुई साजिश

Sun Aug 2 , 2026
इंदौर. चर्चित जावेद मंसूरी हत्याकांड में अदालत ने पत्नी रुखसाना, उसके प्रेमी सद्दाम हुसैन और सहयोगी शाकिर खान को हत्या और आपराधिक साजिश का दोषी ठहराया है. मामले में पेश मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन, होटल के सीसीटीवी फुटेज, डीएनए रिपोर्ट और शव बरामदगी जैसे वैज्ञानिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य फैसले का […]

You May Like