ट्विशा केस: पूर्व जज गिरिबाला कैदी नंबर 71 और बेटा समर्थ बना कैदी नंबर 1782

भोपाल। चर्चित ट्विशा शर्मा मृत्यु प्रकरण में गिरफ्तार पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके पुत्र समर्थ सिंह को न्यायालय द्वारा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद केंद्रीय जेल में बैरक आवंटित कर दी गई है। जेल प्रशासन ने दोनों आरोपियों को नियमानुसार अलग-अलग बैरकों में रखा है।

जानकारी के अनुसार पूर्व जज गिरिबाला सिंह को महिला बैरक में रखा गया है और उन्हें कैदी क्रमांक 71 आवंटित किया गया है। वहीं उनके पुत्र समर्थ सिंह को पुरुष बैरक में रखा गया है, जहां उन्हें कैदी क्रमांक 1782 दिया गया है। जेल में प्रवेश के दौरान दोनों की औपचारिक चिकित्सीय जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं।

गौरतलब है कि सीबीआई ने रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद दोनों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में पेश किया था। जांच एजेंसी ने इस दौरान आगे की रिमांड नहीं मांगी, जिसके बाद अदालत ने दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। उन्हें जेल में उनके मांग के अनुरूप सुरक्षा में रखा गया है। वहीं उन्हें अपने साथ दवाएं रखने की भी इजाजत दी गई है।

Next Post

शासन को लगाया 15.72 लाख का चूना, कंपनी के 6 डायरेक्टरों, 3 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर

Wed Jun 3 , 2026
जबलपुर: नियमों की आड़ में सरकारी खजाने को चपत लगाने वाली बिल्किसगंज फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के खिलाफ शिकंजा कस दिया गया है। प्रशासनिक जांच दल की रिपोर्ट के बाद विजय नगर पुलिस ने कंपनी के 6 संचालकों समेत तीन कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।जानकारी के […]

You May Like