भिंड में आज सुबह से दो दिन के लिए भारी वाहनों पर प्रतिबंध

भिंड: महाशिवरात्रि पर्व पर गंगाजल लेकर आने कांवरियों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भिंड जिले में आज सुबह से ही भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला दंडाधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने यह आदेश जारी किया है, जो आज मंगलवार सुबह से 26 फरवरी को रात 11:59 बजे तक प्रभावी रहेगा।

आज सुबह से ही भिंड जिले की हर सड़क पर महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में कांवड़िए और श्रद्धालु शिव मंदिरों की ओर जा रहे हैं। मुख्य मार्गों पर पैदल यात्रा के दौरान पूर्व में सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, भारी वाहनों की आवाजाही एवं मुख्य मार्गों के 50-50 मीटर क्षेत्र में अनावश्यक पार्किंग पर रोक लगाई गई है।

Next Post

ग्वालियर के किसानों का 30 सदस्यीय दल हिमाचल प्रदेश के भ्रमण के लिये रवाना

Tue Feb 25 , 2025
ग्वालियर:मशरूम उत्पादन व समन्वित खेती की नई-नई तकनीकें सीखने के उद्देश्य से जिले के 30 किसानों का दल पाँच दिवसीय भ्रमण पर हिमाचल प्रदेश के कृषि विज्ञान केन्द्र सोलन के लिये रवाना हुआ। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं भाजपा जिला अध्यक्ष […]

You May Like