इंदौर: खंडवा रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है. सामने से आ रही कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.मामला सिमरोल थाना क्षेत्र का है. घटना जसकरण ढाबे के सामने हुई. फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह ओंकारेश्वर से इंदौर की ओर आ रहा था.
ट्रायकोन के आगे जसकरण ढाबे के पास उसके आगे एक शाइन मोटरसाइकिल नम्बर एमपी09 बीएच 2972 चल रही थी, जिस पर एक पुरुष वाहन चला रहा था और पीछे एक महिला बैठी थी. इसी दौरान सामने से सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार नम्बर एमपी09 डीएस 9654 तेज गति से आई और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घायलों का उपचार कराया है. दुर्घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है
