सरई क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूर की मौत

सिंगरौली । सरई थाना क्षेत्र के शिवगढ़-ककरसिहा मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर पर मजदूरी कर रहे एक श्रमिक की जान चली गई। सरिया लेकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो कर पलट गया, जिससे उस पर सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार और बचाव के प्रयासों के बावजूद उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों हंगामा किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर वाहन क्रमांक एमपी 66 ए 0726 आज दोपहर करीब 1 बजे सरिया लेकर जा रहा था। इसी दौरान वाहन का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार रामचन्द्र साकेत पिता स्व. सुखान प्रसाद साकेत उम्र 44 वर्ष निवासी अमहाटोला पल्लेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक बच्चूलाल सिंह मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। उनका यह भी कहना है कि वाहन मालिक अवधेश गुप्ता के ट्रैक्टर के दस्तावेजों और चालक के ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की जानी चाहिए। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच

Next Post

खनिज विभाग की रडार पर कटनी-सतना के स्टॉक यार्ड: ईटीपी और स्टॉक ट्रांसफर के दुरुपयोग की आशंका

Fri Jun 19 , 2026
कटनी/मैहर। भंडारण केंद्र (स्टॉक यार्ड) के माध्यम से खनिज परिवहन की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर खनिज विभाग ने जांच शुरू की है। मैहर जिले में करीब तीन सप्ताह पहले की गई कार्रवाई में तीन वाहनों को जब्त किया गया था। विभाग अब इन वाहनों से संबंधित दस्तावेजों, ईटीपी […]

You May Like