जबलपुर: कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को बरगी हिल्स में राजस्व अधिकारियों के लिये बन रहे आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाऊसिंग बोर्ड के अधिकारियों से कहा कि आवास गुणवत्ता के साथ समय सीमा में बनना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने के लिये 4 सदस्यीय दल का गठन करें, जो 15-15 दिन के अंतर में गुणवत्ता की जांच करेंगे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनुराग सिंह, संयुक्त कलेक्टर रिषभ जैन, कार्यपालन यंत्री हाऊसिंग बोर्ड सुनील उपाध्याय मौजूद थे।
Next Post
गेहूं उपार्जन के लिये पंजीयन की अवधि बढ़ी
Sat Mar 7 , 2026
जबलपुर: राज्य शासन ने किसानों की सुविधा को देखते हुये रवि विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिये पंजीयन की अवधि बढ़ा दी है। किसान अब 10 मार्च तक समर्थन मूल्य पर गेहूं का विक्रय करने अपना पंजीयन करा सकेंगे। इसके पूर्व शासन द्वारा गेहूं उपार्जन […]
