
छिंदवाड़ा. पिछले कुछ समय से युवाओं में रील और सोशल मीडिया में ख्याति पाने का जूनुन देखने को मिल रहा है। इस जुनून के चलते युवक न केवल अपनी जान पर खेल रहे है बल्कि नियमों को भी ताक पर रखकर हरकते करने से नही चुक रहे है। ऐसा ही एक वायरल वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया में सुर्खियों में आया है। जिसमें एक युवक तलवार से केक काटकर तलवार को लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया गया। वीडियों सामने आते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। और वीडियो अपलोड करने वाले जानकारी में जुट गई है। धरमटेकडी चौकी प्रभारी अभिनाश पारधी ने बताया कि 22 दिसंबर रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक जन्मदिन पर तलवार से के क काटकर उसे लहराकर रील बनाकर उसे सोशल मीडिया में अपलोड किया है।सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच शुरू कर दी। जब पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि ग्राम लहगडुआ स्टील फैक्ट्री के सामने इंडस्टियल एरिया के सामने आरोपी सुमित उर्फ चुहा पिता स्व श्याम लाल 20 वर्ष रामबाग द्वारा ये वीडियो अपलोड किया गया था इसके उपरांत पुलिस ने आरोपी सुमित उर्फ चुहा को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से अवैध रूप से तलवार को जब्त कर उसके विरूद्ध धारा 25 आर्म एक्ट तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है और आगे मामले की विवेचना की जा रही है।
