सांसद खेल महोत्सव में 5 विकेट से जीत कर नौढिय़ा इलेवन बनी विजेता

सीधी। छत्रसाल स्टेडियम में खेले जा रहे सांसद खेल महोत्सव का फाइनल मुकाबला गुरुवार को हनुमानगढ़ बनाम नौढिय़ा इलेवन के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हनुमानगढ़ की शुरुआत खराब रही, 19 रनो के स्कोर पर 8 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए थे।

हनुमानगढ़ की ओर से देवकीनंदन पाण्डेय ने एक मोर्चा संभाले रखा और 14 ओव्हर तक टीम का स्कोर 60 रनों तक पहुंचाया। 2 ओव्हर शेष रहते हनुमानगढ़ की पूरी टीम आउट हो गयी। 61 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौढिय़ा इलेवन की धमाकेदार शुरुआत हुई। संजय खान शेखू ने 33 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। 7 ओव्हर 4 गेंद में 5 विकेट के नुकसान पर नौढिय़ा इलेवन ने मुकाबले को अपने नाम करते हुए विजेता टीम बनी। मैच के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी व दोनों टीम के सभी खिलाडिय़ों को स्मृति चिन्ह दिया। नौढिय़ा टीम के संजय खान को मैन ऑफ द मैच और पूरे मैच मे अच्छा प्रदर्शन करने वाले हनुमानगढ़ के संजीव चौबे को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि विजेता टीम आज विजेता हैं आगे भी विजेता रहिये, लगातार प्रैक्टिस करते रहिये। उपविजेता टीम को हताश नही होना है आज आप उपविजेता हैं कल विजेता बनेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना है कि गांव से भी खिलाड़ी आएं और राष्ट्र तक खेलें। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी डॉ.अनूप मिश्रा, पूर्व नपा उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान, डॉ.मनोज सिंह परिहार, सूर्यप्रताप सिंह, रजनीश शुक्ला, मुनिराज विश्वकर्मा, ललन सिंह चौहान, उपेन्द्र सिंह, के.के.तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मैच को सम्पन्न कराने में संयोजक चंदन मिश्रा, कौशलेन्द्र सिंह, एम्पायर अमित रजत सिंह, हिमांशु सिंह, विक्की परिहार एवं रुपेश द्विवेदी दादू रहे। स्कोरर हर्ष गुप्ता एवं अंकित भारती तथा कमेंटेटर सत्यम द्विवेदी, एच.के.शर्मा सहित कमेटी के अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा। कमेटी के सभी सदस्यों एवं अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह दिया गया। पूरे मुकाबले में जिले भर के कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था।

Next Post

छुट्टियां लगते ही महाकाल मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩा शुरू 

Thu Dec 25 , 2025
उज्जैन। छुट्टियां शुरू होते ही गुरुवार से उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩा शुरू हो गई। दर्शन के लिए सुबह से रात तक लंबी लाइन लगी रही। शाम 4 बजे तक 1 लाख व देर रात तक मंदिर में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए […]

You May Like