केरल के जनप्रतिनिधि दल ने अटलजी के निवास पहुंचकर किया नमन, वापस केरल हुए रवाना

ग्वालियर: केरल भाजपा के जनप्रतिनिधि दल ने ग्वालियर प्रवास के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्मस्थली पहुंचकर अटलजी के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें नमन किया। केरल भाजपा के जनप्रतिनिधि भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ शिन्दे की छावनी स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्मस्थली पहुंचे। उन्होंने अटल जी के चित्र माल्यार्पण कर उन्हें नमन श्रद्धासुमन अर्पित की । इसके बाद उन्होंने जन्मस्थली को भी नमन किया।

केरल भाजपा के जनप्रतिनिधि दल ने मोती महल, बेजाताल, म्युजियम, स्मार्ट सिटी आफिस, जल बिहार नगर निगम परिषद, बाल भवन आदि स्थानों का भ्रमण किया। म.प्र. शासन की मंत्री प्रतिभा बागरी एवं सभापति मनोज तोमर ने बाल भवन पर उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। प्रतिनिधि दल ने भ्रमण के दौरान जो अनुभव किया, उसे साझा करते हुए कहा कि हम ग्वालियर की पवित्र भूमि पर आकर धन्य हो गए इस दौरान हमने अटल जी की जन्मस्थली का नमन करने का अवसर भी हमें प्राप्त हुआ वहीं उन्होंने बताया यहां पर अनेक प्रकार के जो प्रकल्प चल रहे हैं, उनसे हमें बहुत कुछ सीखने का मौका मिला, यह हमारे लिए एक यादगार और प्रेरणादाई रहेगा। इसके बाद वे वापस केरल रवाना हो गए।

Next Post

डॉक्टर की संदिग्ध मौत

Mon Feb 16 , 2026
जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत राइट टाउन में रहने वाली हार्ट मरीज डॉक्टर की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी पर चल रहे विवाद की सुनवाई 27 को होने वाली […]

You May Like