जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत राइट टाउन में रहने वाली हार्ट मरीज डॉक्टर की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी पर चल रहे विवाद की सुनवाई 27 को होने वाली थी।पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि हार्ट की बीमारी से पीडि़त डॉ.हेमलता श्रीवास्तव 81 वर्ष को 7 जनवरी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, दौरान उपचार के दोपहर लगभग 1-15 बजे डॉ.हेमलता श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। विदित हो कि प्रेम मंदिर के पास राइट टाउन में रहने वाली बुजुर्ग महिला डॉ हेमलता के पति और बेटे की मौत के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई थी । उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी पर दान व वसीयत में दिए जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। मामले में कलेक्टर राघवेन्द्र ने जांच के आदेश हुए थे। इसके बाद मामले की सुनवाई 27 फरवरी को शुरू होनी थी ।
