छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे सचिन तेंदुलकर, दंतेवाड़ा में बच्चों संग खेल और संवाद कार्यक्रम

रायपुर, 19 अप्रैल (वार्ता) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर आगामी 22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे अबूझमाड़ क्षेत्र से सटे इंद्रावती नदी के किनारे बसे ग्राम छिंदनार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रवास के दौरान उनके बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने और स्थानीय युवाओं से संवाद करने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे। तेंदुलकर फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने और बच्चों को खेल प्रशिक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से पूर्व में पहल की गई थी। वर्तमान में क्षेत्र में हालात सामान्य होने के बाद यह दौरा विशेष महत्व रखता है।

हाल ही में फाउंडेशन की टीम ने राज्य के विभिन्न इलाकों का दौरा कर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का आकलन किया था। टीम ने वनांचल क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय संस्थाओं, स्वास्थ्य केंद्रों और बच्चों के साथ संवाद स्थापित किया तथा उनकी आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया।

अपुष्ट सूत्रों के अनुसार, इस दौरे के माध्यम से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में खेल एवं सामाजिक विकास से जुड़े प्रयासों को और गति मिलने की उम्मीद है।

 

Next Post

अजय देवगन ने ‘राजा शिवाजी’ को दिया शौर्य भरा सलाम

Sun Apr 19 , 2026
मुंबई, 19 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने फ़िल्म ‘राजा शिवाजी’ और रितेश देशमुख को शुभकामनाएं दी है। ‘राजा शिवाजी’ की रिलीज़ तारीख जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है, दर्शकों का उत्साह चरम पर है। इस फिल्म का निर्देशन, मुख्य भूमिका, लेखन और निर्माण रितेश विलासराव देशमुख ने किया है। […]

You May Like