वेतनभोगियों के लिए आईटीआर- 2 दाखिला शुरू

नई दिल्ली 18 जुलाई (वार्ता) आयकर विभाग ने शुक्रवार को कहा कि आयकरदाता अपने रिटर्न फॉर्म – आईटीआर-2 विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर आज से दाखिल कर सकते हैं।

 

विभाग की ओर से जारी एक सूचना में कहा गया है कि ई- फाइलिंग पोर्टल पहले से भरे गए डेटा के साथ आईटीआर -2 ऑनलाइन माध्यम से दाखिल करने के लिए चालू हो चुका है।

 

आईटीआर-2 फॉर्म उन व्यक्तियों और अविभाजित हिंदू परिवारों (एचयूएफ ) में के लिए है जो ‘व्यापार या पेशे से लाभ और प्राप्ति’ को छोड़ कर अन्य स्रोतों से आय प्राप्त करते हैं। इस तरह वेतन और पेंशन तथा मकान के किराए

 

(एक से अधिक मकान ) जैसे स्रोतों से आय कमाने वाले व्यक्ति पहले से भरे डेटा वाले आईटीआर-2 फॉर्म भरने के पात्र हैं।

Next Post

ट्रम्प ने एपेस्टीन को लिखे पत्र की वाल स्ट्रीट जर्नल की कहानी को ‘फेक’ बताया, कहा कानूनी कार्रवाई करेंगे

Fri Jul 18 , 2025
वाशिंगटन / नयी दिल्ली, 18 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह अखबार वाल स्ट्रीट जर्नल (डब्ल्यूएसजे) में प्रकाशित एक अश्लील पत्र को लेकर अखबार और उसके मालिक मीडिया मुगल रुपार्ट मुर्डाक तथा प्रकाशक न्यूज कॉर्प के विरुद्ध अदालत में मुकदमा दायर करने जा रहे […]

You May Like