चित्रगुप्त धाम में होली की दौज का उत्सव धूमधाम से मना

ग्वालियर। भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्वदेव मंदिर, कायस्थ छात्रावास दौलतगंज में होली की दौज का उत्सव उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कायस्थ समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-पूजन एवं भगवान श्री चित्रगुप्त की आरती के साथ हुआ, जिसे आर्य समाज के विद्वान पंडित राजेश्वर राव ने संपन्न कराया। संस्था के सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ सहित समाज के लोगों ने एकजुट होकर होली के पारंपरिक उत्सव को मनाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीडीए के पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, जो आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने मन के सभी द्वेष और कटुता को होलिका दहन की अग्नि में समर्पित कर नए जीवन की शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने प्रह्लाद और होलिका की कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान की भक्ति और सत्य की शक्ति से प्रह्लाद सुरक्षित रहे और बुराई का अंत हुआ, उसी प्रकार समाज को भी सकारात्मक ऊर्जा और सद्भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन आकाश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक निगम, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र खरे, राजीव श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, चंद्रेश श्रीवास्तव, राकेश सक्सेना, संजीव खरे, वैभव श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव समिति-2026 के संयोजक श्याम श्रीवास्तव, गौरव कुलश्रेष्ठ, प्रवीण कुलश्रेष्ठ, संजय सक्सेना, चंद्रशेखर श्रीवास्तव, मुकेश भटनागर, देवेंद्र श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव, तृप्ति भटनागर, सारिका श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, कल्पना श्रीवास्तव और किरण खरे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Next Post

सेल्समैन की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से सड़क पर फेंककर भागे बदमाश

Thu Mar 5 , 2026
भोपाल। निशातपुरा के बेस्ट प्राइस इलाके में एक 21 वर्षीय युवक की चाकू से मार कर हत्या कर दी गई. बुधवार देर रात को अज्ञात बदमाशों ने युवक के शरीर पर कई बार वार किया. निशातपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. […]

You May Like