भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की 268वीं बैठक तथा नर्मदा नियंत्रण मण्डल की 85वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में नर्मदा घाटी क्षेत्र की विभिन्न सिंचाई और विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं सहित अन्य श्रेणी के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि किसानों और आम जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा विलंब होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
