ग्वालियर: मंडल रेल प्रबंधक अनिरूद्ध कुमार के दिशा निर्देशन में ग्वालियर, डबरा, दतिया, भिंड एवं मुरैना स्टेशनों पर बिना उचित कारण अलार्म चैन खींचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 179 मामले दर्ज किए गए। रेल सुरक्षा बल द्वारा 179 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन व्यक्तियों पर कार्रवाई करके 17300 रूपये जुर्माना वसूला गया।
ल मण्डल सभी रेल उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। इन्हीं प्रयासों के क्रम में मण्डल के वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बिना उचित कारण के अलार्म चेन खीचने वालों के विरुद्ध निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाये जा रहे है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि बिना उचित एवं पर्याप्त कारण के चेन पुलिंग न करें, ऐसा करना दंडनीय अपराध है |
उक्त कृत्य से रेल संचालन विपरीत प्रभाव पड़ता है। अलार्म चेन खींचने से ट्रेन की समयपालनता प्रभावित होती है, अन्य यात्रियों को परेशानी होती – रेलवे को आर्थिक नुकसान होता है।इसलिए, अलार्म चेन खींचने से पहले सोच-विचार करना चाहिए और केवल आपातकालीन स्थिति में ही इसका उपयोग करना चाहिए।
