
गंजबासौदा। विदिशा जिले के रायखेड़ी धाम में हथियारबंद बदमाश एक परिवार को बंधक बनाकर 45 तोले सोने-चांदी के जेवर और 8 से 10 लाख नकद लूटकर भाग गए।
वारदात शुक्रवार रात 12.30 से 1 बजे के बीच बृज बिहारी कुर्मी पटेल के घर हुई। बदमाशों ने परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया था।
त्योंदा थाना पुलिस के मुताबिक, चार बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे। जैसे ही मकान मालिक बृज बिहारी जागे। बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद उनकी पत्नी और बेटे सत्यम को भी एक कमरे में कैद कर दिया।
बृज बिहारी कुर्मी ने बताया कि लुटेरों के पास तीन तलवारें और एक कट्टा था। उन्होंने वारदात से पहले परिवार के लोगों के साथ मारपीट की।
इनका कहना है
पुलिस ने सभी थानों को सूचना दे दी है और लुटेरों का पता लगाने के टीमें बनाई गई है. जल्द से जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर माल की बरामदगी की जाएगी.
शिखा भालवी, एसडीओपी
