जबलपुर: 5 नवंबर को होने वाली नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा की तैयारियों को लेकर एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल, पार्किंग और साफ-सफाई व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। सरस्वती घाट, भेड़ाघाट और लम्हेटाघाट में पार्किंग और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
यात्रा के दौरान नावों की जांच, लाइफ जैकेट एवं रिंग ट्यूब की व्यवस्था, और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेट्रो बसों का संचालन भी किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग को घाटों पर बेरीकेटिंग व्यवस्था और लम्हेटाघाट के निर्माणाधीन पुल से मधुमक्खी के छत्तों को हटाने की जिम्मेदारी दी गई। सड़क पर भंडारों की अनुमति नहीं दी जाएगी और प्लास्टिक के बर्तन के स्थान पर पत्ते या स्टील के बर्तन का प्रयोग अनिवार्य किया गया
