17 लाख का 34 सौ लीटर नकली घी जब्त, फैक्ट्री सील

इंदौर:आज खाद्य विभाग ने शहर में नकल घी की फैक्ट्री में छपा मारा. छापे के दौरान बड़ी कारवाई कर करीब 34 लीटर नकली घी जब्त किया. नकली घी की कीमत करीब 17 लाख रुपए बताई जा रही है. नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री को भी सील करने की कारवाई की गई है.आज खाद्य विभाग ने शहर के पूर्वी क्षेत्र में स्थित पालदा औद्योगिक इलाके की श्रीराम मिल्क फूड डेयरी इंडस्ट्री पर छापा मारकर नकली घी जब्त किया.

खाद्य अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि महाराष्ट्र से कावल्या और डेयरी पावर नाम के वनस्पति घी, पॉम ऑयल और एसेंस मिलाकर नकली घी बनाया जा रहा था. उक्त नकल घी का नई लैब में पहले सेंपल लेकर जांच कराई गई थी. जांच में शुद्ध घी में वनस्पति घी, पॉम ऑयल और एसेंस की 60 प्रतिशत मात्रा पाई गई. इसके बाद खाद्य विभाग ने पालदा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित नकली घी की फैक्ट्री पर छापा मारा. छापे के दौरान तीन बड़ी मिक्सर मशीन, करीब 34 सौ लीटर से ज्यादा नकली घी जब्त किया गया. उक्त घी को इंदौर के आसपास छोटे शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मदर चॉइस के आकर्षक पैक में सप्लाई किया जा रहा था. जब्त नकली घी का बाजार मूल्य करीब 17 लाख रुपए है.
जांच रिपोर्ट के बाद करेंगे कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि नकली घी नमूने लिए है. नकली घी नमूने जांच के लिए नई लैब में भेजे जा रहे है. जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कारवाई के जाएगी. फिलहाल कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश पर पालदा में श्रीराम मिल्क फूड डेयरी इंडस्ट्री फैक्ट्री सील कर दिया है.

Next Post

सभी कार्यों में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए

Thu Oct 30 , 2025
इंदौर:मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने बुधवार को इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिकता कॉरिडोर पर प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने मालवीय नगर स्टेशन से लेकर एससी-02 स्टेशन तक मेट्रो ट्रॉली के माध्यम से प्रत्येक स्टेशन पर गहन स्थलीय निरीक्षण किया.निरीक्षण का […]

You May Like