सभी कार्यों में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए

इंदौर:मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने बुधवार को इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिकता कॉरिडोर पर प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने मालवीय नगर स्टेशन से लेकर एससी-02 स्टेशन तक मेट्रो ट्रॉली के माध्यम से प्रत्येक स्टेशन पर गहन स्थलीय निरीक्षण किया.निरीक्षण का प्राथमिक उद्देश्य प्राथमिकता कॉरिडोर पर चल रहे स्टेशन निर्माण कार्यों और संपूर्ण सिस्टम इंटीग्रेशन की वर्तमान स्थिति का बारीकी से मूल्यांकन करना था.

श्री चैतन्य ने ट्रॉली यात्रा के दौरान मार्ग के विभिन्न हिस्सों में कार्य प्रगति, संरचना की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं कार्यस्थल पर अपनाई जा रही तकनीकी प्रक्रियाओं का बारीकी से अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यों में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए. इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान, अरुण श्रीवास्तव निदेशक सिस्टम, अजय गुप्ता निदेशक प्रोजेक्ट सहित कॉन्ट्रैक्टर्स प्रतिनिधि एवं जनरल कंसल्टेंट के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

अधिकारियों से ली कार्यों की जानकारी
प्रबंध संचालक ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से स्टेशन फिनिशिंग कार्य (जैसे फ्लोरिंग, फासाड और छत), विस्तृत केबलिंग, लाइटिंग व्यवस्था,और महत्वपूर्ण सिग्नलिंग सिस्टम के इंटीग्रेशन से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए जिससे परिचालन संबंधी प्रक्रियाएं समय पर शुरू की जा सकें और इंदौरवासियों को संपूर्ण प्राथमिकता कॉरिडोर पर जल्द से जल्द मेट्रो की सुविधा मिल सके।

Next Post

आईडीए से प्लॉट बेचने में सहयोग लेने आया यूडीए

Thu Oct 30 , 2025
इंदौर:आज शहर की एक निजी होटल में उज्जैन विकास प्राधिकरण के अधिकारी स्थानीय बड़े व्यवसायिक निवेशकों से प्लॉट खरीदने का ऑफर देकर बैठक की. बैठक में उज्जैन विकास प्राधिकरण ने आईडीए को प्लॉट बेचने में सहयोग की अपील के साथ बैठक में भी शामिल किया. इस दौरान आईडीए ने भी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।