ईशा देओल ने धर्मेंद्र के जन्मदिन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

मुंबई, 08 दिसंबर (वार्ता) फिल्म अभिनेत्री ईशा देओल ने सोमवार को अपने पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र के साथ कई पुरानी तस्वीरें साझा की, साथ ही एक बेहद निजी पोस्ट भी डाला। उन्होंने लिखा, “मेरे प्यारे पापा के लिए। हमारा संबंध, सबसे मज़बूत रिश्ता। हम पूरे जीवनकाल में, हर परिस्थिति में और उससे भी आगे हमेशा साथ हैं। पापा चाहे स्वर्ग में हों या धरती पर, हम एक हैं।”एक भावुक संदेश में ईशा ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ईशा ने आगे लिखा, “मैंने आपको बहुत ही नम्रता से, सावधानी से और बहुमूल्य समझते हुए अपने दिल में बसा लिया है ताकि मैं जीवन भर अपने साथ रख सकूं। अपनी बेटी के रूप में आपने मुझे जो प्यारी यादें, सबक, शिक्षा, मार्गदर्शन, गर्मजोशी, बिना शर्त प्यार, सम्मान और शक्ति दी है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है।”

ईशा ने उन पलों का भी जिक्र किया जिन्हें वह सबसे अधिक संजो कर रखती है, पिता का गर्मजोशी भरा आलिंगन, उनकी लंबी बातचीत और स्नेह के साथ उनका उपनाम लेना। उन्होंने आगे कहा, “मुझे आपकी बहुत याद आती है पापा। आपका सुरक्षात्मक आलिंगन जो सबसे आरामदायक कंबल की तरह था, आपके कोमल लेकिन मजबूत हाथों को थामे हुए जो अनकहे संदेशों से भरे होते थे और आपकी आवाज मेरा नाम पुकारती थी जिसके बाद अंतहीन बातचीत, हंसी और शायरी होती थी।”

धर्मेंद्र के जीवन का आदर्श वाक्य, “हमेशा विनम्र, खुश, स्वस्थ और मज़बूत रहो” का उल्लेख देते हुए, ईशा ने उनके मूल्यों को बनाए रखने का वादा किया। उन्होंने लिखा, “मैं आपकी विरासत को गर्व के साथ आगे बढ़ाऊंगी और उन लाखों लोगों तक आपका प्यार पहुंचाने की पूरी कोशिश करूंगी जो आपको मेरी तरह प्यार करते हैं।” उन्होंने लिखा, “आपकी प्यारी बेटी, आपकी ईशा, आपकी बिट्टू।”

उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र का पिछले महीने 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें उनके जुहू स्थित आवास पर इलाज जारी रखने के लिए अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उनके आवास पर ही उनका निधन हो गया।

 

 

Next Post

क्योंझर में ओडिशा का तीसरा स्टील सिटी बनाने की योजना : सीएम माझी

Mon Dec 8 , 2025
भुवनेश्वर, 08 दिसंबर (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने क्योंझर को ओडिशा को तीसरा स्टील सिटी बनाने की घोषणा की है जहां जाजपुर इलाके में राउरकेला और कलिंगनगर की तरह एक मेगा स्टील प्लांट स्थापित किया जाएगा। श्री माझी ने घाटागांव में मां तारिणी मंदिर के विकास के […]

You May Like