
इंदौर. शहर में हाल ही में विभिन्न स्थानों पर बम से उड़ाने की धमकी के मेल आने के मामलों के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब तक जांच में कहीं भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है. लोगों में अफवाह और दहशत से बचाव के लिए क्राइम ब्रांच ने विशेष एडवाइजरी जारी की है.
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि कुछ स्कूलों को भी धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए थे. इन घटनाओं को देखते हुए एडवाइजरी के जरिए आमजन को सतर्क किया जा रहा है. दंडोतिया ने यह भी कहा कि किसी भी अनजान कॉल या ईमेल से आई धमकी पर विश्वास न करें, सूचना तुरंत नजदीकी थाने या साइबर सेल को दें, प्राप्त मेल/कॉल का स्क्रीनशॉट, रिकॉर्डिंग या विवरण सुरक्षित रखें, सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर इस तरह की सूचनाएं फैलाने से बचें, किसी भी संदिग्ध लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करें और दूसरों को भी सावधान करें, स्वयं जांच या कार्रवाई का प्रयास न करें, केवल पुलिस को सूचना दें, क्राइम ब्रांच का कहना है कि फर्जी मेल और कॉल्स का मकसद अफरा-तफरी फैलाना होता है, इसलिए आमजन को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी देनी चाहिए.
