पुलिस ने अपहृत डेढ़ वर्षीय मासूम को सकुशल किया बरामद

भोपाल। आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के निर्देश पर सुरक्षा व अपराध नियंत्रण के मद्देनजर विशेष कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना मंगलवारा पुलिस ने अपहृत डेढ़ वर्षीय मासूम को सकुशल बरामद करने में सफलता पाई। फरियादी मोहम्मद सलीम उर्फ सनी निवासी मालीपुरा, सागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह भारत टाकीज ब्रिज झुग्गी में परिवार संग सो रहा था, सुबह उठने पर उसका छोटा बच्चा गायब मिला। मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने तत्काल दो टीम गठित कर एक को सीसीटीवी फुटेज खंगालने व दूसरी को रेल्वे, बस स्टैंड सहित संभावित स्थलों की तलाशी में लगाया। फुटेज व मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अशोका गार्डन क्षेत्र से मासूम को सकुशल बरामद कर लिया। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। इस कार्रवाई में मंगलवारा व अशोका गार्डन पुलिस टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Next Post

पंचायत मंत्री ने की पुस्तक भेंट

Sun Sep 21 , 2025
सागर। पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने आज सागर प्रवास के दौरान वरिष्ठ योगाचार्य विष्णु आर्य के निवास पर आत्मीय भेंट की । इस मौके पर पंचायत मंत्री श्री पटेल ने अपनी नर्मदा परिक्रमा पर केंद्रित पुस्तक परिक्रमा कृपासार योगाचार्य श्री आर्य को भेंट कर आशीर्वाद लिया । इस पुस्तक का […]

You May Like