नमकीन बनाने की फैक्ट्री में आग

खंडवा। आज दूसरे दिन आग की चपेट में आने से एक नमकीन बनाने की फैक्ट्री में बड़ा नुकसान देखने को मिला।

रहवासी क्षेत्र में फैक्ट्री चल रही थी। खाद्य एवं औषधि विभाग यहां कई बार पहुंचा। प्रशासन को जानकारी नहीं दी कि शहर में आग और तेल का खेल रहवासी इलाके में चल रहा है। नगर निगम के कर्मचारी भी इस तरह के मामले देखकर भी अनदेखी कर रहे हैं।

राजेंद्रनगर में है फैक्ट्री

नए घटनाक्रम की बात करें तो, खंडवा के राजेंद्र नगर स्थित नमकीन की फैक्ट्री में मंगलवार देर रात अचानक से भीषण आग लग गई।

आग लगते हीं पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

आग की घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला हैं । लोगो को कहना है कि पूरे शहर में प्रशासन की सरपरस्ती में रहवासी क्षेत्रों में धड़ल्ले से फैक्ट्रियां चलाई जा रही है जिसमें अग्निशामक यंत्र भी मौजूद नहीं रहते हैं । कि सी दिन रहवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती हैं।

Next Post

अगस्त में शुरू होगा मेडिकल कॉलेज,150 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

Wed Apr 30 , 2025
नीमच। मेडिकल कॉलेज से जिला अस्पताल को डॉक्टर रूपी संजीवनी अगस्त माह में मिलेगी। इसको लेकर तैयारियां भी चल रही है। जिसके चलते लंबे समय से चली आ रही डॉक्टरों की समस्या अब दूर होगी। जिसका सीधा फायदा आमजन को मिलेगा। जुलाई-अगस्त माह में 150 सीटों के लिए प्रवेश हेागा। […]

You May Like