
नीमच। मेडिकल कॉलेज से जिला अस्पताल को डॉक्टर रूपी संजीवनी अगस्त माह में मिलेगी। इसको लेकर तैयारियां भी चल रही है। जिसके चलते लंबे समय से चली आ रही डॉक्टरों की समस्या अब दूर होगी। जिसका सीधा फायदा आमजन को मिलेगा। जुलाई-अगस्त माह में 150 सीटों के लिए प्रवेश हेागा। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के डीन के इंटरव्यू चल रहे है। यह प्रक्रिया अप्रेल के पहले या दूसरे सप्ताह तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी।
मेडिकल कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में मेडिकल कॉलेज पहले सत्र के लिए पूरा तैयार हो गया है। भवन पूरा निर्मित हो चुका है। इसके अलावा फर्नीचर सहित अन्य कार्य भी पूरे हो गए है। नेशनल मेडिकल कमीशन से प्राइमरी तौर पर मेडिकल कॉलेज की परमिशन भी मिल गई है। अब इसके लिए फायइल निरीक्षण होना शेष है। जो विद्यार्थियों के प्रवेश से पहले होगा।
डीन के इंटरव्यू के बाद डॉक्टरों की होगी नियुक्तियां –
जानकारी के अनुसार वर्तमान में डीन के इंटरव्यू चल रहे है। अभी एक्टिंग डीन की नियुक्ति की गई है। यह प्रक्रिया चार से पांच अप्रेल तक चलेगी। उसके बाद मेडिकल कॉलेज का स्थाई डीन नियुक्त कर दिया जाएगा। वही मेडिकल कॉलेज में 12 विभाग होते है। एक विभाग में करीब 12 से 15 पद होते है। इन पदों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्तियां की जाएगी। इसमें क्लिनिकल विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या करीब 30 से 50 रहेगी।
डॉक्टरों की कमी होगी दूर –
नीमच जब से जिला बना है। तब से जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। जिला अस्पताल में 30 विशेषज्ञ याने प्रथम श्रेणी के डॉक्टरों होना चाहिए। केवल 9 विशेषज्ञ ही कार्यरत है। वही 25 मेडिकल ऑफिसर याने द्वितीय श्रेणी डॉक्टर होना चाहिए। लेकिन इसके एवज में केवल 9 डॉक्टर ही काम कर रहे है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज से करीब 30 से 50 डॉक्टर जिला अस्पताल को मिलेगें। लेकिन जिला अस्पताल में वर्तमान में डॉक्टरों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में जिला अस्पताल प्रशासन अभी से ही मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के लिए अपनी व्यवस्थाएं जुटाने में लग गया है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर जिला अस्पताल में तब तक सेवाएं देगें जब तक की मेडिकल कॉलेज में अस्पताल नहीं बन जाता है। नियमानुसार मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए तीन साल बाद प्रपोजल बनकर जाता है। उसके बाद प्रपोजल में काम होता है और उसे स्वीकृत किया जाता है। इसके तहत करीब चार साल तक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर जिला अस्पताल में सेवाएं देगें। उसके बाद मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था हेागी। इससे आमजन को अगस्त माह से ही फायदा मिलेगा।
इनका कहना…
वर्तमान में डीन के इंटरव्यू चल रहे है। उसके बाद अन्य नियुक्तियां होगी। मेडिकल कॉलेज का क्लिनिकल डॉक्टर्स जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं देगें। अभी प्राइमरी परमिशन हो गई है। प्रवेश से पहले एक बार फाइनल निरीक्षण होगा। मेडिकल कॉलेज में अस्पताल के लिए तीन साल बाद प्रपोजल भेजा जाता है।
– डॉ अरविंद घंनघोरिया, प्रभारी डीन मेडिकल कॉलेज।
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं देगें। उनके लिए व्यवस्थाएं कर दी जाएगी। इसकी तैयारियां कुछ दिनों में शुरू होगी।
-डॉ महेद्र पाटिल, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल।
