सतना : शहर में इन दिनों बिजली कंपनी की मनमानी और अघोषित बिजली कटौती ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। आसमान से बरसती आग और 43 डिग्री के पार पहुंच चुके पारे के बीच, बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों गुल रहने से शहरवासी परेशान है इस भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों की रातों की नींद भी पूरी नहीं हो रही
अघोषित कटौती की मार केवल घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय व्यापार भी इससे बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों और छोटे उद्योगों का धंधा मंदा पड़ गया है। सबसे बड़ी मुसीबत यह है कि बिजली कब आएगी और कब जाएगी, इसका कोई टाइम-टेबल नहीं है। बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज के कारण लोगों के घरों में रखे कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे फ्रिज, एसी और टीवी फुंक रहे हैं, जिससे जनता को दोहरी आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार उपभोक्ता कागजों पर कम वाट का कनेक्शन लेते हैं, लेकिन घरों में एसी और भारी उपकरण चलाकर ज्यादा लोड डालते हैं। इस ओवरलोडिंग के कारण बार-बार फ्यूज उड़ रहे हैं।वर्तमान में शहर में लगभग डेढ़ लाख (1.5 लाख) बिजली उपभोक्ता हैं, जिससे मांग और आपूर्ति का संतुलन बिगड़ रहा है।
बिजली कंपनी के मुताबिक, वोल्टेज की समस्या को सुधारने और निर्बाध आपूर्ति के लिए शहर में करीब 20 नए ट्रांसफार्मर और लगाए जाएंगे, जिससे भविष्य में बिजली आपूर्ति बाधित न हो और समय पर विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से चालू रहे।
इनका कहना
बिजली की समस्या बनी रहती है इसको सुधारने के लिए हमारी टीम लगातार काम कर रही, लो वोल्टेज की समस्या के कारण सप्लाई बंद करनी पड़ती है अभी शहर में 20 ट्रांसफार्मर नए लगाए जाएगे
प्रशांत सिंह
अधीक्षण यंत्री सतना
