फिर गहराया खाद संकट, कड़ाके की ठंड में खाद के लिये किसान कतार में


रीवा: खाद के लिये एक बार फिर मारामारी शुरू हो गई है. बोनी के बाद किसान यूरिया खाद के लिये इस कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे कतार में खड़ा होने को विवश है, बावजूद इसके खाद नही मिलती. टोकन आदि की अव्यवस्था से किसान एवं महिलाएं परेशान है.जिस तरह से धान में यूरिया खाद डालने के लिये नही मिल रही थी उसी तरह स्थित फिर से निर्मित हो गई है. गेंहू की बोनी करने के बाद यूरिया के लिये किसान भटक रहा है. सिरमौर के उमरी वितरण केन्द्र में सोमवार को सैकड़ो की संख्या में किसान पहुंचे. 5 डिग्री तापमान के ठंड में किसान सुबह पांच बजे से केन्द्र के बाहर कतार में खड़े रहे.

जिसे दस बोरी खाद चाहिए उसे कई घंटे लाइन में लगे रहने के बाद दो बोरी मिली. रीवा के किसानों में खाद की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. हर बार की तरह इस बार भी फसल की बोनी होने के बाद किसान अब खाद के लिए परेशान है. वितरण केंद्र में खाद के लिए किसान सुबह से ही लाइन लगाने को मजबूर है लेकिन पर्याप्त मात्रा में खाद ना मिलने से किसान बेहद ही परेशान है. जिले के सिरमौर जनपद अंतर्गत उमरी खाद वितरण केंद्र में खाद के लिए किसान परेशान होते नजर आए. यहां किसान सुबह 5 बजे से खाद पाने के लिए लाइन में खड़े रहे.

किसानों की इस भीड़ में पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी खाद के इंतजार में खड़ी रही. बुजुर्ग किसान रामधनी ने कहा कि एक किसान को 20 से 25 बोरी खाद की जरूरत है लेकिन सिर्फ 2 से 3 बोरी खाद ही मिल रही है. उन्होंने इस अव्यवस्था का जिम्मेदार सरकार को ठहराते हुए किसानों के साथ छलावा करना बताया है. वही भीड़ के बीच मौजूद महिला किसान ने कहा कि घर के सारे जरूरी काम छोडक़र वह सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़ी है, लेकिन खाद नहीं मिल रही, उन्हें सिर्फ भटकाने का काम किया जा रहा है. प्रशासन द्वारा यूरिया खाद को लेकर कोई व्यवस्था नही बनाई गई है. अकेले सिरमौर के उमरी केन्द्र में ही नही बल्कि जिले भर में खाद की भारी किल्लत है. यूरिया के लिये किसान भटक रहे है. बाजार में मंहगे दाम पर किसानो को खाद परोसी जा रही है.

Next Post

अख्तर डेयरी में कार्रवाई: पानी की टंकी में मिली काई और मृत जानवर

Tue Jan 6 , 2026
जबलपुर: जिला प्रशासन द्वारा गठित गरुड़ दल ने सोमवार को रांझी तहसील के ग्राम गौरैयाघाट स्थित अख्तर डेयरी का अकस्मिक निरीक्षण किया। तहसीलदार रांझी मौसमी केवट के नेतृत्‍व में हुई इस कार्रवाई में डेयरी की गंदगी और स्वास्थ्य सुरक्षा के उल्लंघन सामने आए। निरीक्षण में पाया गया कि डेयरी के […]

You May Like