सड़क पर गंदगी करने वाले कोचिंग संस्थानों पर जुर्माना

आकाश और एलन इंस्टीट्यूट से वसूले 50 एवं 25 हजार

इंदौर:नगर निगम ने आज कोचिंग संस्थानों पर कारवाई कर जुर्माना लगाया. विजय नगर क्षेत्र में स्थित दो प्रसिद्ध इंस्टीट्यूट द्वारा सड़क पर पंपलेट फैलाकर गंदगी करने के खिलाफ चालान बनाए गए.निगम स्वच्छता अभियान को लेकर बहुत सतर्क है. निगम का स्वास्थ विभाग कचरा और गंदगी फैलाने के खिलाफ निरंतर कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में आज निगम के स्वच्छता विभाग ने विजयनगर क्षेत्र में बीआरटीएस एवं सत्य सांई चौराहे पर सुबह आकाश इंस्टीट्यूट और एलेन कोचिंग संस्थान के कर्मचारियों द्वारा गुजराती कॉलेज के सामने सड़क पर पम्पलेट वितरण किया गया.

इस दौरान पम्पलेट सड़क पर फेंककर गंदगी फैलाई गई. निगम ने कार्रवाई करते हुए आकाश इंस्टीट्यूट पर 50 हजार और एलेन इंस्टीट्यूट से 25 हजार का जुर्माना वसूल किया. अपर आयुक्त स्वास्थ अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी राम मनोहर गोसर, सीएसआई अरविंद पथरोड़ और वीरेंद्र चौहान,अनुज पंवार, जय किशन नागर ने तत्काल कार्रवाई की और मौके पर ही जुर्माना राशि वसूल की.

Next Post

58 करोड़ की लागत से सौ फीट चौड़ी सड़क निर्माण का भूमिपूजन

Sun Feb 16 , 2025
शहर की मास्टर प्लान सड़क में सबसे ज्यादा लंबी और लागत राशि खर्च करेगा निगम एडवांस्ड एकेडमी से रिंग रोड तक किया जाएगा सड़क निर्माण इंदौर:शहर में मास्टर प्लान सड़क निर्माण का नगर निगम लगातार भूमिपूजन किया जा रहा है. आज केंद्र की विशेष सहायता से निर्मित होने वाली एडवांस्ड […]

You May Like

मनोरंजन