शहर की मास्टर प्लान सड़क में सबसे ज्यादा लंबी और लागत राशि खर्च करेगा निगम
एडवांस्ड एकेडमी से रिंग रोड तक किया जाएगा सड़क निर्माण
इंदौर:शहर में मास्टर प्लान सड़क निर्माण का नगर निगम लगातार भूमिपूजन किया जा रहा है. आज केंद्र की विशेष सहायता से निर्मित होने वाली एडवांस्ड एकेडमी से रिंग रोड को जोड़ने वाली सड़क का काम शुरू किया गया. यह सड़क 3.75 किलोमीटर लंबी और 100 सौ फीट चौड़ी बनेगी. उक्त सड़क निर्माण का मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुभारंभ किया गया.
शहर में नगर निगम चार ग्रुप में मास्टर प्लान की 23 सड़कों का निर्माण कर रहा है. इसी कड़ी में एडवांस्ड एकेडमी से रिंग रोड तक सबसे लंबी सड़क है. उक्त सड़क निर्माण कार्य 58 करोड़ की लागत किया जाएगा. यह सड़क की 3.63 किलो मीटर लंबी और 30 मीटर यानी 100 सौ फीट चौड़ी बनाई जाएगी. यह सड़क बनने से रिंग रोड से एडवांस एकेडमी होते हुए स्टार चौराहा तक यातायात सुगम होने की साथ रिंग रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इस सड़क में सेंट्रल मीडियम स्ट्रॉम वाटर लाइन, फुटपाथ निर्माण , सेंट्रल लाईट जैसे कार्य भी प्रस्तावित है. इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़, पार्षद सुरेश कुरवाड़े एवं सहित बड़ी सख्या में नागरिक और निगम के आधिकारी उपस्थिति थे.
सड़क , बिजली और स्वास्थ प्रगति के सूचक- सिलावट
प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि किसी भी शहर की प्रगति के सड़क, बिजली और स्वस्थ सूचक होते हैं. इंदौर इस मामले में अदभुत संयोग बना रहा है. विश्व की सबसे बड़ी विचारधारा सबसे बड़ा संगठन भाजपा है। जहां शंकर , पुष्यमित्र और तुलसी हो वहाँ कोई काम नहीं रुकेगा.
इंदौर ग्लोबल इमेज के साथ आगे बढ़ रहा है- महापौर
भूमिपूजन के अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि पूरे देश में इंदौर ग्लोबल इमेज के साथ आगे बढ़ रहा है. शहर को आगामी 2045 के भविष्य का इंदौर के रूप में तैयार किया जा रहा है. इसके तहत बुनियादी सुविधा के साथ आधुनिक इंदौर की नीव चाहे पानी, ड्रेनेज, इंफ्रास्ट्रख्र , डिजिटलाइजेशन और यातायात के लिए 22 से ज़्यादा ब्रिजों का निर्माण किया जा रहा है.
इंदौर की स्वच्छता की दिल्ली में गूंजः ललवानी
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि दिल्ली चुनाव में काम करने के दौरान मुझसे लोगों ने पूछा दिल्ली इंदौर जैसा स्वच्छ कब बनेगा? पीएम मोदी के नेतृत्व में इस बार बजट में इंफ्रास्ट्रख्र को लेकर करोड़ो का प्रावधान किया है. भाजपा सरकार का एक ही लक्ष्य की किस तरह से विकास किया जाए और आम जानता का जीवन सुगम बनाया जाए.
